Tata Punch EV 2024: आ गई TATA की नई EV

TATA Punch EV 2024

Source: TATA Motors

Tata Motors आज 17 January को नई आनेवाली इलेक्ट्रिक SUV Tata Punch EV 2024 लॉन्च करने वाली है| कंपनी ने 5 January को ऑफिशल Announcement किया था| TATA का यह दावा है की यह Tata Punch फुल चार्ज होने पर 300 KM से 400 KM तक चलेगी| इसकी रेंज बैटरी की कैपेसिटी पर निर्भर रहेगी| Tata Punch का बुकिंग शुरू कर दिया गया है| इसको आप 21,000 रुपये की टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हो| Tata Punch इस प्राइस में डायरेक्टली Citroen EV eC3 के साथ बराबरी करेगी| यह Nexon EV और Tiago EV के बीच की CAR रहेगी| इसलिए इसकी Ex-Showroom कीमत 10 Lakh से 13 Lakh रुपये के बीच हो सकती है|

TATA Punch EV 2024

Source: TATA Motors

Tata Punch EV 2024: जानिए कितने वेरिएंट्स होंगे?

Tata Punch EV 2024 दो वेरिएंट्स में लॉन्च होने वाली है, Standard और Long Range| Standard वेरिएंट में 25kWh की बैटरी होने की आशंका है| वही दूसरी ओर Long Range में 35kWh की बैटरी होने की आशंका है| Standard केवल 3.3kW AC Charger के साथ और Long Range 150kW DC Fast Charging के साथ 7.2kW AC Charger के साथ आएगी| Standard Punch EV 5 Trims में उपलब्ध होगी – स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड, एम्पावर्ड+| इसमें 5 Dual Tone कलर ऑप्शन में लॉन्च करेंगे| वही दुसरी ओर Long Range में 3 Trims में उपलब्ध होगी – एडवेंचर, एम्पावर्ड, एम्पावर्ड+| इसमें 4 Dual Tone कलर ऑप्शन होंगे|

Tata Punch EV 2024: जानिए कैसी होगी डिज़ाइन?

Tata Punch EV के अगले हिस्से में चौड़ा LED Light बार और स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप होगा जो दिखने मे काफी आकर्षक होगा| इसका Main हेडलैम्प Nexon EV जैसा है| इसके साथ, TATA Punch EV कंपनी की तरफ से आनेवाली पहली Car होगी जिसमे Charging Socket आगे के भाग मे होगा| इसके नीचे बिलकुल नई डिज़ाइन का Bumper बनाया गया है| Car के पिछले हिस्से मै Y-Shape का ब्रेक लाइट सेटअप, रूम स्पोइलर और ड्यूल टोन बम्पर डिज़ाइन दी गई है| 16 inch का अलॉय व्हील चारो व्हील पर Disc Break के साथ आएँगे| TATA की यह पहली ऐसी EV होगी, जिसमे स्टोरेज के लिए बोनट के निचे ट्रंक होगा|

ओर पढ़े: New Hyundai Creta 2024

Tata Punch EV 2024: जानिए कोनसे Features होंगे?

Tata Punch EV के डैशबोर्ड की खासियत 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन है| इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और बड़ा Two Spoke स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो चलाते वक्त काफी आरामदायक होगा| हालांकि, Standard Variant में 7.0 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर होगा| Nexon EV जैसा रोटरी ड्राइव सिलेक्टर मात्र Long Range Variant में दिया जाएगा| इसके अलावा Tata Punch EV में 360 डिग्री कैमरा, लेदर सीट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार ट्रैक, वायरलेस चार्जर मोबाइल के लिए, वैंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और नया Arcade.ev App Suit दिया जाएगा| Sunroof, ऑप्शन के तहत मिलेगा| Saftey के लिए सभी Variants में 6 एयर बैग्स, ABS और ESC दिया जाएगा| इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सभी सीट्स के लिए 3-Point सीट बेल्ट, ISOFIX माउंट और SOS फंक्शन मिलेंगे|

यह India की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV है और TATA के और से आनेवाली चौथी इलेक्ट्रिक कार है| TATA Nexon के बाद TATA की यह दूसरी SUV भी है| TATA का यह पहला ऐसा मॉडल है जो Generation-2 EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top